अब मैं बहुत आईटम डांस कर चुकी हूं - दिशा पटानी के 'सलमान डांस' पर बोलीं कैटरीना कैफ
सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर भारत 5 जून को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में दिशा पटानी भी एक छोटी सी भूमिका में हैं जहां वो 60 के दशक में सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म से दिशा और सलमान का गाना स्लो मोशन बहुत हिट हो रहा है और इस बारे में कैटरीना से सवाल पूछा जाना लाज़िमी था।
दरअसल, डांस और कैटरीना कैफ हमेशा साथ साथ चलते हैं। ऐसा पहली बार है कि फिल्म का सबसे हिट गाना है, फिल्म में कैटरीना कैफ हैं लेकिन दोनों चीज़ें साथ साथ नहीं है। एक इंटरव्यू में कैटरीना से पूछा गया कि आपको कैसा लग रहा है कि फिल्म के दोनों आईटम गाने, आपके पास नहीं आए?

कैटरीना का जवाब सुनकर फैन्स को काफी अच्छा लगा। कैटरीना का कहना था कि मेरा किरदार फिल्म में वैसा है ही नहीं कि मैं इस तरह नाचूं - गाऊं। हालांकि मुझे डांस करना बहुत पसंद है लेकिन मैं खुश हूं कि अब थोड़े समय इससे छुट्टी मिली है। मैं खुद रोज़ स्लो मोशन गाना सुनती हूं, मुझे इसके बीट्स बहुत पसंद आए।
कैटरीना ने आगे ये भी कहा कि मैंने अब तक जितना डांस किया है, मेरे ख्याल से बेहतरीन किया है और उतना फिलहाल के लिए काफी है। फिल्म में कैटरीना कैफ कुमुद के किरदार में दिखाई देंगे और दिशा पटानी एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट। हालांकि दिशा के स्लो मोशन गाने की तुलना भी कई हीरोइनों से की गई -


Click it and Unblock the Notifications












