रणबीर कपूर से ब्रेकअप पर कैटरीना कैफ का करारा जवाब- 'खुशनसीब हूं मैं'

Recommended Video

Katrina Kaif opens up on BREAKUP with Ranbir Kapoor; Check Out | FilmiBeat

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने जब एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था.. तो कभी सुर्खियों में थे। और जब दोनों ने अचानक ब्रेकअप कर लिया, तो भी सुर्खियों में छाए रहे। हाल ही में एक इंटरव्यू में कैटरीना ने रणबीर के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बातें की और कहा कि मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं। इसके बाद मैंने सिर्फ खुद पर फोकस किया है।

रणबीर से ब्रेकअप के बाद जिंदगी में बदलाव पर बोलते हुए कैटरीना कैफ ने कहा, मैं अब अपने ब्रेकअप को ऊपर वाले का आशीर्वाद मानती हूं। क्योंकि इस चीज के बाद मैं खुद को पहचान पाई हूं। ब्रेक अप के बाद मैंने खुद को पहचाना है। जिसके बाद मेरे सोचने समझने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है।

Katrina Kaif

कैट ने कहा, ये मेरी जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ जब मुझे खुद पर फोकस करना था। लेकिन जब आप खुद पर फोकस करना शुरू करते हो तो हमें पता चलता है कि यार हम खुद को नहीं जानते हैं। लेकिन जब आप आपने आप को जानना शुरू करते हैं तो वहीं चीजें आपको आगे ले जाती है। मैं अभी जिंदगी में काफी खुश हूं।

रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन और ब्रेक अप पर कैट ने कहा, मैं किसी को कोई दोष नहीं देना चाहती। मैं बहुत संवेदनशील हूं और जल्दी प्रभावित हो जाती हूं। खैर, किसी काम के हो जाने के बाद उसका दुख मनाने का कोई मतलब नहीं है। आपने जिस समय वो फैसला किया था तब आपके लिए वो सबसे सही था, इसीलिए आपने उसे लिया। सालों के बाद उसका शिकवा मनाने का क्या मतलब है..

खैर, हाल ही में कैटरीना ने उन सभी अफवाहों को खत्म कर दिया.. कि उनके और दीपिका के बीच कोई दोस्ती नहीं है। रणवीर- दीपिका के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में कैटरीना ने पहुंच कर सभी हो हैरान कर दिया । साथ ही यह दिखा कि वह पुरानी बातों और रिश्तों से उबर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X