सलमान के घर से जाते जाते गणपति दे गये कैटरीना-संगीता का साथ!
सलमान खान के घर पर कल गणपति विसर्जन के समय उनकी दो एक्स गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी भी नज़र आईं। सलमान खान ने इस बार अपने घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणपति ना लाकर अपनी बहन अल्विरा के बांद्रा स्थित घर पर गणपति बैठाए थे। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्रटमेंट अभी कुछ रिनोवेशन चल रहा है जिसकी वजह से वो इस साल गणपति को अपने घर नहीं बैठा पाए। अल्विरा के घर पर भी सिर्फ डेढ़ दिन के लिए गणपति बैठाए गये और कल ही उनका विसर्जन कर दिया गया। सलमान खान की बहन के घर पर गणपति बिठाने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सलमान के घर पर गणपति के दर्शन को गये। और विसर्जन के दिन तो कैटरीना और संगीता ने आकर सभी को हैरान ही कर दिया।
कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की अनबन की खबरें तो काफी समय से मीडिया में सुनाई दे रही थीं लेकिन गणपति विसर्जन के समय कैटरीना कैफ का सलमान खान के घर पर होना इस बात का सबूत है कि सलमान और कैटरीना आज भी एक दूसरे के साथ हैं और इतना ही नहीं बल्कि कैटरीना की सलमान की बहन के घर पर ये विजिट लोगों को बातें करने केलिए काफी कुछ देगी। अब एक बार फिर से सलमान और कैटरीना का नाम साथ में खबरों की सुर्खियों में नज़र आएगा। दूसरी तरफ जहां तक संगीता बिजलानी की बात है तो संगीता और सलमान की दोस्ती तो काफी समय पहले ही हो गयी थी और दोनों साथ में कई बार देखे जा चुके हैं। इसलिए संगीता का सलमान खान के घर पर होना कोई बहुत बड़ी या अंचंभे वाली बात नहीं है।
कल रात को कैटरीना कैफ सलमान खान के घर पर जब पहुंची तो सारी मीडिया वहां पर सलमान खान के गणपति विसर्जन को कवर करने के लिए मौजूद थी और कैटरीना को देखकर उन्हें एक नयी मसालेदार स्टोरी भी मिल गयी।


Click it and Unblock the Notifications