..................... Katrina Kaif | Salman Khan | Yashraj films | Ek Tha Tiger | कैटरीना कैफ | सलमान खान | यशराज फिल्म्स | एक था टाइगर - Hindi Filmibeat

सलमान के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता हैः कैटरीना

आज बॉलीवुड में यशराज बैनर की पहली पसंद बन चुकी कैटरीना कैफ का कहना है कि सलमान खान और उनको लेकर लोग जैसी भी बात करते हैं उनसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। समय समय पर कैट और सलमान के लव रिलेशन को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म हो ही जाता है।

आपको बता दें कि यह जोड़ी पहली बार रोमांटिक जोड़ी के रूप में फिल्म 'युवराज' में साथ दिखाई दी थी। अब जल्द ही यह जोड़ी यशराज फिल्म्स की 'एक था टाइगर' में दिखाई देगी। कैट का कहना है कि जब हम किसी फिल्म में काम करते हैं तो हमारा रवैया प्रोफेशनल होता है।

मैं यहां अपना काम करने के लिए हूं और अगर लोग मुझे लेकर किसी भी तरह की कोई कहानी बनाते हैं तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे नहीं लगता कि इस तरह की बातों का असर मेरे काम या फिल्मी कैरियर पर पड़ता है।

यह केवल मेरे ही साथ नहीं होता इस तरह की अफवाहों का सामना हर कलाकार को करना पड़ता है। जब आप यहां काम करना शुरू करते हैं तो लोग आपको अपनी जिंदगी के हिस्से के तौर पर देखने लगते हैं। इस पर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सलमान के साथ एक था टाइगर को लेकर कैट का कहना है कि मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सलमान पहली बार यशराज के साथ काम रहे हैं। सलमान के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है और वह सेट पर सब कुछ सहज बना देते हैं।

'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के साथ कैट यशराज बैनर की फिल्म में पहली बार जर आईं थी। इसके बाद वो इसी कैम्प में रहकर सलमान और शाहरूख के साथ भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X