''मैंने सलमान के साथ बहुत काम किया है.. सलमान खान बहुत मजाकिए हैं..''
कैटरीना कैफ ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। बता दें, दोनों 5 सालों के बाद टाईगर जिंदा है में नजर आएंगे।
सलमान खान और कैटरीना कैफ लगभग 5 सालों के बाद एक बार फिर साथ आने वाले हैं फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में। इस फिल्म को लेकर कैटरीना काफी उत्साहित हैं। आखिर हों क्यों ना.. लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद कैट को एक ब्लॉकबस्टर मिलने वाली है।
[क्या.. एक साथ दिखेंगे दो- दो सलमान खान.. धमाकेदार होगी ईद!]
सलमान खान के साथ काम करने की बात कैट ने कहा, मैं सलमान को काफी सालों से जानती हूं। उनके साथ काफी समय तक शूटिंग करने के बाद, आप उन्हें मिस करते हैं। सलमान बहुत मजाक मस्ती करने वाले हैं। उनका एक जीने का अंदाज है, जिससे आस पास वालों में भी एनर्जी बनी रहती है।

खास बात यह भी है कि टाईगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर कैटरीना कैफ के अच्छे दोस्त हैं। अली के बारे में बात करते हुए कैट ने कहा, उनके साथ काम करना हमेशा शानदार रहा है। हमने न्यूयॉर्क और मेरे ब्रदर की दुल्हन में साथ काम किया है।
यहां देंखे अब तक किन किन फिल्मों में साथ में दिख चुके हैं सलमान- कैटरीना-


Click it and Unblock the Notifications