तो इस वजह से कैटरीना कैफ ने सलमान खान की फिल्म को कहा YES!
सलमान खान की फिल्म भारत में अब कैटरीना कैफ फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म से अचानक जुड़ने पर कैटरीना ने कहा, मैंने जब भारत की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे बेहद पसंद आई, इसीलिए मैं फिल्म के लिए तुरंत राज़ी हो गई। फिल्म में जो मेरा किरदार है, मैं उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह काफी खास है।
धड़क ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन- 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री
बता दें, अली अब्बास जफर के साथ यह कैटरीना की तीसरी फिल्म है। कैट ने इस बारे में कहा, मैंने अली अब्बास जफर के साथ पहले मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाईगर जिंदा है किया है.. और हम अच्छे दोस्त भी हैं। मैं अली के साथ काम करने में बेहद कंफर्टेबल हूं इसीलिए फिल्म से जुड़ना मेरे लिए बेहद खास है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद.. जब अली अब्बास जफर ने कैटरीना की घोषणा की तो उन्होंने लिखा- यह भारत की जिंदगी की लाइफलाइन होंगी। जाहिर है फिल्म में कैटरीना का किरदार काफी खास होने वाला है। यूं भी सलमान- कैट की जोड़ी ब्लॉकबस्टर है। फैंस इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications