..................... Katrina Kaif's sister Izabelle to dance to 'Dal Makhani' - Hindi Filmibeat

Pics: हूबहू कैटरीना की तरह नाचती हैं उनकी बहन इजाबेला

एक बार फिर से बॉलीवुड की सेक्सी गर्ल कैटरीना कैफ की बहन इजाबेला चर्चा में है, उन्हें भारत-कनाडा की संयुक्त फिल्म 'डॉक्टर कैबी' के निर्माताओं ने आयटम नंबर के लिेए मना लिया है। फिल्म में विनय विरमानी मुख्य भूमिका में हैं। इजाबेला फिल्म में कुणाल नैयर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में इजाबेला ने एक ठीक वैसा ही नृत्य किया है, जैसा उनकी बहन कैटरीना ने 'शीला की जवानी' में किया था। गाने को बोल हैं 'दाल मखानी' ।

विनय ने बताया कि इजाबेला के नृत्य ने सेट पर सभी को हैरान कर दिया। वह काफी अच्छा नृत्य कर रही थीं। हम सभी ने इजाबेला की बहन का नृत्य देखा है? ये कैफ बहनें खाती क्या हैं?"

ये कैफ बहनें खाती क्या हैं?

कैटरीना अपनी छोटी बहन की पहली फिल्म पर काफी ध्यान दे रही हैं। यहां तक कि कैटरीना भारत में इजाबेला की फिल्म का प्रचार करने की योजना भी बना रही हैं।

सूत्र ने बताया, "वह चाहती हैं कि उनकी बहन की पहली फिल्म अच्छी हो। वह यह भी चाहती हैं कि इजाबेला की खुद की पहचान हो। एक सुझाव भी दिया गया था कि फिल्मी दुनिया के लिए उनका नाम इजाबेला कैफ हो। कैटरीना ने पारिवारिक नाम पर जोर दिया।

कैटरीना की बहन ईसाबेला कैफ को लॉन्‍च करेंगे सलमान

हालांकि पिछले दिनों कैटरीना ने कहा था कि वह जल्द ही अपनी बहन को फिल्म इंडस्ट्री में देखना चाहती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी बहन को लांच करेंगी या कोई भी फिल्म प्रोडयूस करेंगी। उन्होंने साफ किया है कि वह किसी फिल्म को प्रोडयूस करने तो नहीं जा रहीं। लेकिन उन्हें अपनी बहन के लिए एक अच्छे प्रोजेक्ट की जरूरत है।

कैटरीना कैफ की बहन इजाबेला हिंदी फिल्मों में एंट्री लेने के लिए हिंदी भी सीख रही हैं। कैट ने कहा था कि वह अपनी बहन की किसी से भी सिफारिश नहीं कर रहीं। वह खुद नये लोगों से मिल रही है और उन्हें अपना फोलियो दिखा रही है। इजाबेला उसी तरह से काम कर रही है ,जिस तरह से कोई न्यू कमर करता है।

आईये डालते हैं एक एक नजर कैटरीना की बहन इजाबेला पर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X