कैटरीना कैफ की पहली 'सेल्फी'..लोगों को बना दिया बेवकूफ!
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ ने हाल ही में ट्विटर ज्वॉइन किया है। @katrinaAtCannes से कैट सोशल मीडिया पर अपने अपने फैंस से जुड़ी हैं। हालांकि उनका यह एकाउंट सिर्फ कांस फेस्टिवल और लोरियल प्रमोशन के लिए ही है, लेकिन उनके फैंस के लिए यह काफी है।

24 घंटे से भी कम समय में कैटरीना से 6000 लोग जुड़ चुके हैं। बहरहाल, यहां तक सब सही जा रहा था, जब कैट ने एक गलती कर दी। जी हां, बॉलीवुड की बार्बी गर्ल ने एक तस्वीर पोस्ट की है, और लिखा है...."Thank you for all the love! Not really a selfie person but my first exclusive one for all my beautiful fans."
चलिए अब आपको ध्यान दिलाएं कि जिस तस्वीर को कैट ने एक्सक्लूसिव सेल्फी कह कर पोस्ट किया है, वह सेल्फी है ही नहीं। तस्वीर में कैट का एक हाथ साफ दिख रहा है, जबकि दूसरे हाथ से यदि कैट सेल्फी लेती तो यह तस्वीर कुछ और ही होती.. यहां कैट किसी बीच पर बैठी हैं और यह तस्वीर किसी फोटोग्राफर द्वारा क्लिक किया गया है।
हालांकि, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कैट सेल्फी डालें या अपनी खिंची हुई तस्वीरें। लेकिन फैंस से सच बोलने में कैसी झिझक..बहरहाल, यदि कैट सेल्फी की ट्रेनिंग रणबीर कपूर से ले सकती हैं। यहां देखिए रणबीर और अनुष्का शर्मा की मजेदार सेल्फी, जो बॉम्बे वेलवेट के दौरान ली गई दिखती है।
Opps PIC: शाहरूख खान और रणबीर शायद इस तस्वीर को मिटा देना चाहें
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


