शाहरूख खान की ज़ीरो का SECRET PLAN: मिलेगी सलमान को टक्कर
हाल ही में कैटरीना कैफ की साड़ी में कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जो शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो के सेट से हैं। और अब खबर है कि ये तस्वीरें दरअसल, कैटरीना कैफ का लुक है, फिल्म के एक शानदार गाने के लिए।
कैटरीना और शाहरूख ने ये ज़बर्दस्त गाना शूट करना शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि ये एक बीट पर थिरकने वाला नंबर होगा। दिलचस्प ये है कि ऐसा ही एकदम ज़ुबान पर चढ़ने वाला गाना सलमान भी शूट कर रहे हैं।

Recommended Video

Katrina Kaif's BRIDAL look from Zero sets goes VIRAL | FilmiBeat
यानि कि कहीं हो ना हो, शाहरूख और सलमान की फिल्मों में म्यूज़िक के लिहाज़ से तो टक्कर होगी। जहां, सलमान के रेस 3 के रोमांटिक गाने को अभी से सॉन्ग ऑफ द ईयर कहा जा रहा है वहीं रोमांस तो शाहरूख से बेहतर कोई करता ही नहीं है।
ऐसे में देखना होगा कि इन दो फिल्मों के म्यूज़िक एल्बम से क्या क्या बाहर निकलता है।


Click it and Unblock the Notifications