Katrina Kaif की तस्वीर से फैंस ने की छेड़छाड़, किया कुछ ऐसा कि आप भी रह जाएंगे हैरान!

अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक ऐसी अदाकारा हैं जो कि इंडस्ट्री के लगभग हर फंक्शन में नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पर वो नहीं नजर आईं थीं। इसका कारण ये है कि वो लगातार अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहीं हैं। लेकिन इस दौरान ये भी हुआ है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की तस्वीरें सिड और कियारा के रिसेप्शन से वायरल हो रहीं हैं।
अब लोगों को इस बात की हैरानी हो रही है। तो चौकिए मत... सच ये है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है और किसी ने इसको फोटोशॉप किया है।
दरअसल कैटरीना और विकी के फैंस ने इन दोनों की कमी को रिसेप्शन के मौके पर पूरा किया है और इस तरह की तस्वीर वायरल की है। फैंस ने कैटरीना कैफ की एक खूबसूरत पुरानी तस्वीर को एडिट किया है और इस दौरान वो उन्होने कढ़ाई वाली सफेद काफ्तान पोशाक पहनी हुई है।
इसके अलावा विकी कौशल की तस्वीर को इस तस्वीर के साथ जोड़ दिया गया है। तस्वीर को देखकर आपको लगेगा कि ये सिड और कियारा के रिसेप्शन की है। हालांकि सच ये है कि इस दौरान ना ही कैटरीना और ना विकी कौशल पहुंचे थे।
हालांकि विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी थी। कैटरीना कैफ की बात करें तो वो काफी चर्चा में रहती हैं और इस वक्त टाइगर 3 की शूटिंग कर रहीं है।
इस फिल्म में वो एक बार फिर से सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैँ। सलमान खान के साथ काम करने में उनको काफी मजा आता है और इसका खुलासा उन्होने खुद किया है। टाइगर 3 में कैटरीना कैफ काफी दमदार एक्शन भी करती नजर आने वाली हैं और इसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications