शाहरूख खान की ज़ीरो, बाहर आया कैटरीना कैफ का LOOK और एक ट्विस्ट!
Recommended Video

कैटरीना कैफ आजकल शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो की शूटिंग कर रही हैं और आए दिन फिल्म के सेट से उनकी कोई ना कोई तस्वीर बाहर आ ही जाती है। अब कैटरीना की एक नई तस्वीर सामने आई है।
कैटरीना बिल्कुल दुलहन के लिबास में शूटिंग कर रही थी। लेकिन उनकी शादी किससे हो रही थी पता नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, फिल्म के सेट से एक शादी के सेट की तस्वीर लीक हुई थी।

जिसमें शादी की सजावट में लिखा था बऊआ WEDS आफिया। अब फिल्म में आफिया अनुष्का हैं या फिर कैटरीना ये देखना दिलचस्प होगा।
गौरतलब है कि ज़ीरो, 2018 में रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि फिल्म वीएफएक्स में बहुत आगे निकलेगी। अफवाहें हैं कि फिल्म का कनेक्शन, एलियन, दूसरी दुनिया वगैरह से भी होगा। और इसी के चारों ओर फिल्म घूमेगी।
फिल्म में शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पहले भी फिल्म की कुछ और तस्वीरें लीक हुई थीं जहां शाहरूख खान की हल्दी की रस्म चल रही थी। इसका मतलब ये है कि फिल्म में शादी एक बहुत ही अहम हिस्सा होगा।
अब इन तस्वीरों को देखकर आपका भी मन सीधा फिल्म देखने का कर रहा होगा। लेकिन अभी इंतज़ार लंबा है। वैसे तब तक आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट शादियां -


Click it and Unblock the Notifications

