कैटरीना कैफ की तस्वीरें हुई LEAK, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कर रही थीं शूटिंग

By Shweta K

Recommended Video

Katrina Kaif's Pictures LEAKED from Thugs Of Hindostan set | FilmiBeat

कैटरीना कैफ लगातार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब कैटरीना कैफ की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें कैटरीना कैफ डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें कैटरीना कैफ बिल्कुल सेक्सी अवतार में नजर आ रही हैं और इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि वो वाकई फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस होगी।

इसके पहले भी आमिर खान और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें सेट पर की लीक हो चुकी हैं। लेकिन कैटरीना कैफ की तस्वीरें फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है।फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन के अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

katrina-kaif-s-leaked-dance-pics-from-aamir-khan-s-thugs-hindostan

खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ इस में आमिर खान के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में आमिर, कैटरीना, फातिमा के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में दिखेंगे। फिल्म 7 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है।

फिल्म के सेट को 18वीं शताब्दी के स्टाइल में बनाया गया है। इंटरनेश्नल क्रू की मदद से यह पूरा सेट तैयार किया गया है। यहां फिल्म का जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया गया है।माना जा रहा था यह फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से प्रेरित है। हालांकि आमिर खान ने इससे साफ इंकार किया है। बता दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म है।

फिलहाल कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के अलावा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ कैटरीना और अनुष्का दोनों ही नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने भी तीनों की साथ में तस्वीर शेयर की थी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X