शीला की जवानी- तीस मार खान
अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' में शीला यानी की कैटरीना कैफ का आईटम सॉंग शीला की जवानी काफी हिट हुआ। मुन्नी बदनाम के बाद शीला की जवानी आईटम नंबर ने बॉलीवुड के अब तक के सबसे ज्यादा मशहूर आईटम सांग में अपनी जगह बनाई। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की ये छठीं फिल्म थी जो की सुपरहिट हुई।
'तीस मार खान' के पहले दे दना दन, सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन और वेलकम फिल्मों में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी काफी पसंद की गई और उसके बाद से इस जोड़ी को बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में माना जाने लगा। कैटरीना कैफ का ये पहला आईटम सांग था जो की इतना फेमस हुआ। इसके बाद से कैटरीना को शीला भी कहा जाने लगा। शीला और मुन्नी से आईटम सांग को भी फिल्मों का यूएसपी माना जाने लगा।


Click it and Unblock the Notifications












