कटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर उनके पति विक्की कौशल ने किया चौकाने वाला खुलासा

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal:बॉलीवुड एक्टर और कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन कर रहे हैं। अब तक एक्टर कई इवेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, एक ऐसे ही इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बात की और उनके कुछ दिलचस्प राज खोलें।

विक्की कौशल और रणबीर कपूर-

जाहिर है कि, विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक संजू में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारा।

जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान एक चैनल संग बातचीत में विक्की कौशल ने कटरनी कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक हटके और एक बचके आदत के बारे में बताया।

विक्की ने कहा, "रणबीर मेरे फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं। रणबीर की सबसे हटके चीज है कि वो एक व्यक्ति और एक एक्टर के रूप में सिक्योर रहते हैं। वो बेहद सुरक्षित हैं और वो जब किसी रोल के लिए मेहनत करते हैं, तो वो इसे कभी भी सेट पर नहीं लाते। एक अभिनेता के रूप में वो कभी जताते नहीं कि देखो मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं। वो इसे गंभीरता से नहीं लेते। जो भी करते हैं वो चुपके से पीछे से करते हैं और सेट पर वो केवल काम करते हैं, जो शानदार है।"

आगे रणबीर कपूर की बचके आदत के बारे में बात करते हुए विक्की ने खुलासा किया और कहा, "रणबीर की बचके चीज ये है कि वो आपको बोल देंगे कि 'यार सुन मैं तेरे को एक चीज बता रहा हूं, किसी को मत बताना। मैं सिर्फ तेरे को बता रहा हूं।' और तुम्हें टेंशन होगी कि कहीं बाहर निकल गई ये बात तो मेरा बिल फटेगा कि मैंने किसको बोला होगा। फिर तुम्हें एहसास होता है कि कम से कम 150 लोगों को ये बात पहले से पता है। और इन 150 लोगों को इन्होंने बोला हुआ है कि किसी को मत बताना भाई मैंने सिर्फ तुझे बताया है।"

इस तरह से विक्की कौशल ने रणबीर कपूर के बारें में बात की और उनकी आदतों के बारें में बताया। जाहिर है कि विक्की कौशल इन दिनों सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरो पर कर रहे हैं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X