कैटरीना की हिचकी: जब सलमान खान के सामने इस कोरियग्राफर ने की कैटरीना की इंसल्ट
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस मे से एक है जिनको लोग बहुत ज्यादा प्यार करते है और उनकी फैन फॉलोविंग काफी है। ऐसे में कैटरीना के बारे में ये जानना बेहद जरूरी है कि इस मकाम तक पहुंचने के लिए उन्होने काफी मेहनत की है और पसीना बहाया है।
कैटरीना के बारे में ये कहा जाता है कि वो काफी हार्डवर्किंग और अपने काम को पर्फेक्टली करती है। इन दिनो कैटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे कैटरीना कैफ अपने लाइफ का कोई इवेंट बताती नजर आ रही है।

चलिए आपको ज्यादा सस्पेंस में ना डालते हुए बताते है कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनो अपनी फिल्म हिचकी का प्रमोशन जोर शोर से कर रही है फिल्म को लेकर वो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही है। बता दें कि इसी प्रमोशन के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वो कैटरीना कैफ के पास जा पहुंची।
कैटरीना कैफ से बात करते हुए रानी ने पूछा कि आपके लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी कौन सी थी जो आप लाइफ में कभी भी नहीं भूल सकती है। इसके बारे में कैटरीना ने कहा कि एक बार वो तेलगू फिल्म की शूटिंग कर रही थी जिसमे उनके एक्टर वेंकटेस थे और फिल्म के किसी गाने की शूटिंग चल रही थी।
कैटरीना ने बताया कि उस गाने को राजू सुंदरम कोरियोग्राफ कर रहे थे और उनको मेरे साथ प्रॉबलम हो रही थी और स्टेप सही से नहीं हो पा रहे थे। उसी समय वहां सलमान खान पहुंच गए और अचानक उन्होने कोरियोग्राफर से पूछ लिया कि कैटरीना की डांसिंग कैसी है।
कोरियोग्राफर का जवाब सुनकर मेरे चेहरे का रंग उड़ गया क्योंकि उन्होने सलमान से कहा कि सर ये डांस में एकदम जीरो है। कैटरीना बताती है कि वो मेरे लाइफ की सबसे बड़ी हिचकी थी और उन्होने डांस को अपनी हिचकी समझकर मेहनत करना शुरु कर दिया।
हालांकि कैटरीना बताती है कि मैं जीरो नहीं थी और बाद में कैट के गाने बहुत ज्यादा फेमस हुए। चिकनी चमेली, शीला की जवानी, काला चश्मा और स्वैग से स्वागत में कैटरीना की परफॉर्मेंस जानदार थी और पूरे देश को कैटरीना ने इस गाने पर नचाया।
कैटरीना ने बताया कि जब 2008 में रेस आई तब बॉस्को सीजर ने गाने में डांस करने की उनको काफी हिम्मत दी थी। रानी मुखर्जी हाल ही में अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए शाहरुख खान से भी मिली थी और उनसे भी यही सवाल पूछा था। फिल्म हिचकी 23 मार्च को पूरे देश में रिलीज कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications