'टाईगर जिंदा है' की सेट से.. कैटरीना कैफ की यह तस्वीर देखते रह जाएंगे.. HOT
सलमान खान और कैटरीना कैफ मोरोक्को के बाद अब फिर से अबू ढ़ाबी में फिल्म टाईगर जिंदा है कि शूटिंग शुरु कर चुके हैं। यहां फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। बहरहाल, कैटरीना कैफ ने सेट से अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की है.. जिसे फैंस देखते रह जाएंगे।
कोई शक नहीं कि टाईगर जिंदा है को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है.. लिहाजा, फिल्म से जुड़ी छोटी छोटी खबरें भी हम आपके सामने लाते रहते हैं। कैट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- "Tiger shoot ......... 44 degree play time with @biancahartkopf and @zahirabbaskhan"

बता दें, टाईगर जिंदा है में कैटरीना कैफ धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगी। जहां पहली फिल्म 'एक था टाईगर' में कैट को एक्शन का कम मौका मिला था.. माना जा रहा है इस सीक्वल में कैटरीना को काफी सीन्स दिये गये हैं।
यहां देंखे फिल्म के सेट से सलमान- कैटरीना की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications