#KatKaJackpot...एक तरफ शाहरूख...एक तरफ सलमान...बढ़िया है!
इसे कहते हैं दोनों हाथों में लड्डू होना। या फिर यूं कहिए पलक झपकते किस्मत बदलना। कैटरीना कैफ काफी महीनों से परेशान हैं करियर को लेकर ये तो सबको पता है। लेकिन अब उनकी किस्मत ऐसी पलटी है कि एक तरफ शाहरूख हैं और एक तरफ सलमान!
[एक साथ आ ही गए सलमान - शाहरूख]
जहां सलमान के साथ उनका नाम कुछ फिल्मों के लिए जोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अगर ताज़ा खबरों की मानें तो आनंद एल राय की अगली फिल्म में दो हीरोइनें होंगी। इनमें से एक के लिए अनुष्का तो दूसरी के लिए कैटरीना कैफ का नाम ज़ोरों पर है।
[SCOOP: तो ये थी सलमान की कीमत...शुद्धि के बदले कैटरीना!]
इसका मतलब है कि कैटरीना कैफ एक बार फिर शाहरूख खान के साथ रोमांस करने को तैयार हैं। वैसे पिछली बार जब कैट और शाहरूख साथ आए थे तो दर्शकों को मिला था शाहरूख खान का पहला लिपलॉक 25 सालों में वो भी कैट के साथ।
अब इस बार ऐसा क्या धमाका होगा वो तो देखने की बात होगी। लेकिन बस इस खबर पर मुहर लग जाए तो कुछ और डीटेल्स आएं। जानिए किन किन फिल्मों से जुड़ चुका है कैटरीना का नाम -


Click it and Unblock the Notifications