Katrina Kaif ने किया खुलासा,Vicky Kaushal ने भी रखा था करवाचौथ का व्रत: 'मैंने उसे मना किया था, फिर भी..'

By Filmibeat Desk
katrina-kaif-reveals-vicky-kaushal-also-kept-fast-for-her-on-their-first-karwa-chauth

बीते दिन से पहले सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के पहले करवाचौथ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों ने परिवार के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट किया। एक तस्वीर में कैटरीना अपने सास- ससुर के साथ भी दिख रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना कैफ ने अपने पहले करवाचौथ का अनुभव शेयर किया है.. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि ना सिर्फ उन्होंने बल्कि विक्की कौशल ने भी उपवास रखा था।

कैटरीना ने कहा, "मुझे भूख लग रही थी, मुझे ऑनलाइन काम भी था। मुंबई में चांद 9 बजे दिखने वाला था, लेकिन उस वक्त दिखा ही नहीं। इसके बाद 9.35 बजे तक चांद ही नहीं दिखा। तो 9 बजे तक के लिए मेरा दिमाग तैयार था, लेकिन फिर 9 से 9.30 बजे के बीच मुझे भूख लगने लगी। बहुत-बहुत ज्यादा भूख लगने लगी थी।"

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे भारतीय परम्पराएं काफी आकर्षित करती हैं। जब मुझे इस व्रत के बारे में बताया गया, तो मैं काफी एक्साइटेड थीं। हालांकि मुझे पता नहीं था कि मैं भूखी रह पाउंगी या नहीं। लेकिन मेरा अनुभव अच्छा रहा।"

विक्की के बारे में बात करते हुए कैट ने कहा, "सबसे प्यारी बात यह थी कि विक्की ने भी उपवास रखा था। और ऐसा नहीं है कि मैंने उसे यह सब करने के लिए कहा था। मैंने उसे मना किया था कि मैं अकेले व्रत रख लूंगी, लेकिन वो नहीं माने। ये मेरे लिए दिल छूने वाली बात थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X