कैटरीना कैफ ने बताया अपनी फेवरेट फिल्म का नाम, वरुण धवन को दिया चैलेंज
चैलेंज चाहें कोई भी हो हमारे बॉलीवुड के सेलेब्रेटी हमेशा आगे रहते है..हाल ही में कीकी चैलेंज के बाद अब नया चैलेंज सामने आया है जिसमें एक दूसरे सेलेब्रेटी अपनी पसंदीद फिल्म का नाम बताकर आगे फॉरवर्ड कर रहे है। बता दें कि इस मामले में कैटरीना कैफ पीछे नहीं है और उन्होने अपनी फिल्म का नाम सोशल मीडिया पर डालते हुए ये चैलेंज वरुण धवन को दे दिया है। बता दें कि कैटरीना कैफ की पसंदीदा फिल्म हिंदी नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है और उसका नाम इंग्लिश पेसेंट है।
बता दें कि कैटरीना कैफ इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद करती है और ये एक अमेरिकन फिल्म है। फिल्म एक रोमांटिक वॉर फिल्म है और काफी बेहतरीन फिल्माई गई है।

ये फिल्म 1996 में रिलीज की गई थी जो कि काफी ज्यादा चलने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की कहानी को एक उपन्यास से लिया गया था ऐसी खबर सामने आई है।
हालांकि वरुण धवन ने अपनी फेवरेट फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया है और उनके फैंस जानना चाहते है कि वरुण की फेवरेट फिल्म कौन सी है।
वरुण धवन इस समय फिल्म सुई धागा को लेकर चर्चा में चल रहे है जो कि इसी महीने को 28 तारीख को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।
कैटरीना कैफ की बात करें तो वो इस समय फिल्म भारत की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रही है और ठग्स ऑफ हिदुस्तान की भी चर्चा जोरो पर है। फिल्म भारत की शूटिंग माल्टा में चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
