..................... Katrina Kaif reveals nickname given by hubby Vicky Kaushal for her, also recalls her first meeting with him।कैटरीना कैफ को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं विक्की कौशल, पहली मुलाकात को एक्ट्रेस ने किया याद - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं विक्की कौशल, एक्ट्रेस ने पहली मुलाकात को किया याद

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले साल से सबसे चर्चित कपल में शुमार हैं। दोनों की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर छाए रहते हैं। पिछले दिनों कैटरीना कैफ ने जब अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा था तो भी उनकी और विक्की कौशल की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के लिए एक क्यूट सा निकनेम रखा है जिसका खुलासा खुद कैटरीना कैफ ने किया है। हाल ही में 'फोन भूत' के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ ने बताया कि विक्की कौशल ने उन्हें एक निकनेम दिया है जो उनकी असल पर्सनैलिटी से भी काफी मैच करता है।

Katrina Kaif reveals nickname given by hubby Vicky Kaushal for her, also recalls her first meeting with him

कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि विक्की कौशल उन्हें प्यार के 'पैनिक बटन' बुलाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वो बहुत जल्दी परेशान हो जाती हैं और पैनिक मोड में चली जाती हैं इसलिए विक्की कौशल ने उनका यह नाम रखा है। इस दौरान कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया।

कैटरीना कैफ ने शेयर किया कि, उन्होंने पहली बार विक्की कौशल को 'मनमर्जियां' के सेट पर देखा था।कैटरीना कैफ ने कहा कि, उन्होंने जब पहली बार विक्की कौशल को देखा था तो उन्हें नहीं पहचान पाई थीं। विक्की कौशल को देखकर कैटरीना कैफ की पहली प्रतिक्रिया थी कि, कौन है ये लड़का?

बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में शादी रचाई थी। दोनों की डेटिंग की खबरें तक मीडिया में नहीं पहुंची थी और अचानक शादी की खबरों ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं, कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X