'टाइगर 3' की एक्शन सीन्स के लिए कैटरीना कैफ ने दो महीनों तक की थी तैयारी, कहा- "आज तक की सबसे मुश्किल.."

Katrina Kaif On Tiger 3: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस, जोया उर्फ कैटरीना कैफ, एक ऐसा किरदार है जिसे हर कदम पर एक हीरो की तरह दिखाया गया है। वो किसी भी तरह टाइगर से कम नहीं। वह एक खतरनाक और बुद्धिमान जासूस है, जो अपनी देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है।
कोई शक नहीं कि जोया के किरदार में कैटरीना ने भी अपनी जान लगा दी है। अभिनेत्री को ऐसे अविश्वसनीय स्टंट और एक्शन करते देखना दिलचस्प है, जो पहले कभी किसी एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर नहीं किया है। टाइगर 3 में, कैटरीना एक्शन के दायरे को और भी आगे बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्शन सीन्स को करने से पहले उन्होंने लगभग 60 दिनों तक तैयारी की थी।
मेरे फेवरिट किरदारों में से एक है जोया- कैटरीना
कैटरीना कहती हैं, "टाइगर 3 दिखाती है कि जब अपने परिवार या देश या मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती। ज़ोया जैसा किरदार लोगों को यह बताने के लिए महत्वपूर्ण है कि लड़कियां रक्षक भी हो सकती हैं। ज़ोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है।"
वह आगे कहती हैं, "मुझे अच्छा लगता है कि कैसे वह अपने धैर्य और साहस से किसी की भी बराबरी कर सकती है। वह लड़ाई से पीछे नहीं हटती और ज़ोया की एक्शन शैली भी अनोखी है। वह कुछ बहुत ही जटिल एक्शन सीन्स को आसानी से कर सकती है, जैसा कि आप ट्रेलर में देख सकते हैं.."
टाइगर फ्रैंजाइजी को मैं अपना 200 प्रतिशत देती हूं
कैटरीना कहती हैं, "मुझे एक्शन करना बहुत पसंद है और एक जासूस की भूमिका निभाना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना 200 प्रतिशत देती हूं। टाइगर की हर फिल्म ने ज़ोया के किरदार को एक पायदान ऊपर ले लिया है। यह किरदार की यूएसपी है, जो मुझे पसंद है।"
कैटरीना आगे कहती हैं, "टाइगर 3 के लिए, मेरी एक्शन तैयारी कम से कम दो महीने की थी। हम चाहते थे कि ज़ोया चुस्त दिखे, उसमें अधिक गति हो और अधिक ताकत हो। मुझे वास्तव में कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा और यह निश्चित रूप से मेरे अब तक के करियर का सबसे कठिन ट्रेनिंग रहा। जब आप जोया का एक्शन देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि इस तरह के दृश्यों को पहले किसी महिला द्वारा नहीं किया गया है।"
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर, रविवार को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












