जानिए कैटरीना के खूबसूरती की कहानी, खुद कैट की ज़ुबानी..
खूबसूरती के मामले में कैटरीना कैफ करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैट की परफेक्ट त्वचा का राज भला कौन नहीं जानना चाहेगा। लिहाजा, किसी और ने नहीं बल्कि खुद कैटरीना ने ही सोचा कि अपने फैंस के सामने अपनी खुबसूरती के सीक्रेट खोल दिए जाएं।
लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ का कहना है कि महिलाओं को उम्र के मुताबिक, अपनी त्वचा व शरीर की देखभाल करनी चाहिए। कैट का कहा मानें तो अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि हम रोजाना धूल, मिट्टी, धूप वगैहर से आमने सामने होते हैं।
पढ़ें- फिर एक साथ हुए सलमान खान और कैटरीना!
एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने कहा कि, हमें अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, विशेषकर तब जब हम रोजाना धूल, मिट्टी व प्रदूषण से दो-चार होते हैं। साथ ही हमें पराबैंगनी किरणों (यू.वी.) से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत को अनदेखा नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि, कैटरीना की दमकती त्वचा का सीक्रेट तो अब आपको समझ आ गया होगा।
कैटरीना ने आगे बताया कि, 'मैं अपने चेहरे को फ्रेश व खिलखिलाता रखने के लिए दिनभर में ढ़ेर सारी तरल यानि की लिक्विड चीजें विशेषकर पानी पीती हूं। मैं घर पहुंचने के बाद अपना मेकअप जरूर उतारती हूं और घर में रहने के बावजूद त्वचा को सूखने से बचाने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करती हूं।'
आपको बता दें, कैटरीना ने लोरियल के लिए एक्ट्रेस लीजा रे के साथ मिलकर एक एड शूट किया है। कैटरीना का कहना है कि लीजा बेहद पेशेवर और जिंदादिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications













