सूर्यवंशी से पहले कैटरीना कैफ का खुलासा, कहा- मैं ब्लॅाकबस्टर स्टार हूं अच्छी एक्टर नहीं
कैटरीना कैफ बीते तीन साल से अपनी निजी जिंदगी के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बेबाकी से बात करती आयी हैं। खासकर रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं।
फिलहाल अपनी निजी जिंदगी से आगे बढ़ते हुए बीते कुछ साल से कैटरीना ने अपने करियर पर काफी फोकस किया है। टाइगर जिंदा है, भारत के साथ कैटरीना कैफ के पास साल 2020 में सूर्यवंशी जैसी बिग फिल्म है।

जहां पर वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती हुई नजर आयेंगी। इस बीच कैटरीना कैफ ने ऑडियो शो किस्सा ख्वाबों का में अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी और प्रोफेशनल जानकारी शेयर की है। आप इसे उनकी जिंदगी का एक बड़ा खुलासा भी मान सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैटरीना कैफ ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications