Tiger 3 में जोया के रूप में कैटरीना कैफ की जबरदस्त वापसी, टाइगर के एक्शन सीन्स पर किया खुलासा!

Katrina Kaif on Tiger 3: टाइगर 3 से सलमान खान के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद, अब जोया के रूप में कैटरीना कैफ की झलक भी सामने आ चुकी है। कैटरीना वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं, जो टाइगर यानी की सलमान खान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं।
कैटरीना ने जब भी जोया का किरदार निभाया है, चाहे वह एक था टाइगर हो या टाइगर जिंदा है, उन्हें हर तरफ से प्यार मिला है और उन्होंने दिखाया है कि वह अपने दम पर दमदार एक्शन सीक्वेंस कर सकती हैं। अब टाइगर 3 के पोस्टर में वो जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।
पहली महिला जासूस है ज़ोया
कैटरीना ने खुलासा किया कि टाइगर 3 के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन सीन्स को निभाने के लिए, उन्होंने अपने बॉडी को 'ब्रेकिंग पॉइंट' तक धकेल दिया। कैटरीना कहती हैं, "ज़ोया वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं और मुझे ये किरदार निभाने पर बहुत गर्व है। वह साहसी है, वफादार है, प्रोटेक्टिव है, और सबसे बढ़कर वह हर समय मानवता के लिए खड़ी रहती है।"
मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म
कैट आगे कहती हैं, "वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में जोया का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय जर्नी रही है और मैंने हर फिल्म में खुद को परखा है। टाइगर 3 में हम इस बार एक्शन को अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे। शारीरिक रूप से यह मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। लेकिन एक्शन करना हमेशा रोमांचक होता है। इसलिए, जोया का किरदार निभाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं जब वे जोया को स्क्रीन पर देखेंगे।''
बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications