EID 2019: मिलिए सलमान खान के नए ईद के चांद से, सितंबर हो चुका है LOCK!
सलमान खान की ईद पर ग्रहण लगने का सिलसिला ट्यूबलाइट से ऐसा शुरू हुआ है कि खत्म ही नहीं हो पा रहा है। उनकी ईद 2019 में रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद अटकलें थीं कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को करीना कपूर खान या कैटरीना कैफ रिप्लेस करेगी।
लेकिन अब ये कंफर्म है कि कैटरीना कैफ ही भारत की हीरोइन होंगी। दिलचस्प है कि अली अब्बास ज़फर की गुंडे में प्रियंका चोपड़ा ने कैटरीना कैफ को रिप्लेस किया था और अब अली अब्बास ज़फर की भारत में प्रियंका चोपड़ा को कैटरीना कैफ ने रिप्लेस कर दिया है। यानि कि सलमान की ईद 2019 का चांद कैटरीना कैफ ही होंगी।

अली अब्बास ज़फर ने मेरे ब्रदर की दुलहन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने कैटरीना कैफ को कास्ट किया था। और तब से कैटरीना कैफ अली अब्बास ज़फर की बेस्ट फ्रेंड बन गईं। सलमान - अली और कैटरीना की तिकड़ी टाईगर ज़िंदा है में धूम मचा चुकी है।
[प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस कर चुके हैं सगाई, शादी CONFIRM]
भारत एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था।सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा।
वैसे प्रियंका ही नहीं, बॉलीवुड के कई सितारे, कुछ मशहूर फिल्में साइन करके छोड़ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications