कैट का सपना हुआ सच, ड्रीम गर्ल को देंगी टक्कर
कैटरीना कैफ की तमन्ना थी कि उन्हें किसी फिल्म में डबल रोल करने का मोका मिले। लगता है कि उनकी ये विश जल्द ही पूरी होने वाली है। दरअसल खबर आई है कि जी पी सिप्पी की 1973 की ब्लॉकबस्टर 'सीता और गीता' के रीमेक में वह लीड रोल करने जा रही हैं। अगर इस फिल्म में वो काम करती है तो उनका यह पहला डबल रोल होगा।
पहले इस फिल्म के रीमेक के सिप्पी के बेटे सुरेश ने ऑब्जेक्शन उठाया था , लेकिन अब मामला लगभग सुलझ चुका है। इस फिल्म के लिए कैटरीना के अलावा अक्षय कुमार और अभय देओल के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन बाकी किरदारों के लिए अदाकारों का नाम फाइनल होना अभी बाकी है।
अब पुरानी 'सीता और गीता' में तो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने काम किया था, अब देखने वाली बात होगी कि कैट किस तरह से हेमा के रोल को अपने अंदाज में निभा पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











