कैटरीना ने ठुकराया पाकिस्तान का ढाई करोड़ का ऑफर
सूत्रों के अनुसार उन्हें शो करने के लिए दुनिया भर से कॉल्स और रिक्वेस्ट्स आती रहती हैं क्योंकि उनमें एक इंटरनेशनल अपील है। एक भारतीय एक्ट्रेस होने के बावजूद उनके लुक्स यूरोपियन लोगों से मिलते हैं। अभी तक सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट पाकिस्तान की तरफ से आई हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच की प्राब्लम्स की वजह से और वहां जाने की ट्रिप के सेंसिटिव नेचर के चलते कैट ने हमेशा उन्हें ठुकरा दिया।
ज्ञात हो कि हाल ही में कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाईगर' को पाकिस्तान में रिलीज होने से रोक दिया गया था और कहा गया था कि उस फिल्म में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के बारे में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण जानिकारियां दिखाई गई हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि ये फिल्म उनके देश के बारे में गलत धारणाएं पैदा करती है। हो सकता है अपनी फिल्म को पाकिस्तान में ठुकराए जाने के कारण कैटरीना ने भी पाकिस्तान में शो करने की रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया हो। कैटरीना के अलावा पाकिस्तान में करीना कपूर की फैन फॉलोइंग काफी है।


Click it and Unblock the Notifications
