सलमान खान या अली अब्बास जफर के कारण नहीं मिली है भारत- कैटरीना कैफ
Recommended Video
सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर कैटरीना कैफ काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और अब उनका एक बयान सामने आया है जो कि काफी कुछ क्लियर कर देगा। गौरतलब है फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के निकल जाने के बाद कैटरीना की एंट्री हुई थी और लोगों ने कहा था कि फिल्म सलमान खान और अली अब्बास के कारण मिली है। अब कैटरीना ने कहा कि हां अली मेरे अच्छे दोस्त हैं लेकिन ये फिल्म मुझे उनके या सलमान खान के कारण नहीं मिली है।
कैट ने कहा कि अली ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी थी..मैने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद खुद ही हां बोला था क्योंकि मुझे लगा था कि ये मेरे करियर को आगे तक लेकर जाएगा।

बता दें कि आज सलमान खान के साथ साथ कैटरीना कैफ का भी एक पोस्टर सामने आया है जिनके लिए सलमान खान ने मैडम सर शब्द का प्रयोग किया है। इसके मतलब ये है कि सलमान खान इस फिल्म में कैट के साथ काफी मस्ती करने वाले हैं।
इस फिल्म का प्रमोशन हो रहा है और एक के बाद एक शानदार पोस्टर भी रिलीज किेए जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications