कैटरीना के चाहने वाले हजार, मोबाइल पर करते हैं सबसे ज्यादा दीदार
जी हां दोस्तों बॉलीवुड की बॉर्बी डाल कैटरीना कैफ उन लोगों में शामिल हो गयी हैं जिन्हें सबसे ज्यादा मोबाइल पर लोग डाउनलोड करते हैं। हालिया सर्वे में यह बात सामने आयी है जिसमें नंबर वन के पायदान पर कैटरीना कैफ हैं, कैट ने यह पोजिशन सलमान खान और शाहरूख खान को पछाड़कर हासिल की है। इस सर्वे में कैटरीना के बाद नंबर दो की पोजिशन पर सलमान खान हैं।
तीसरी पोजिशन प्रियंका चोपड़ा को मिली है तो चौथा नंबर आया है शाहरूख खान का, पांचवे नंबर पर करीना कपूर हैं तो छठे नंबर पर रणबीर कपूर, सातवें नंबर पर अक्षय कुमार और आठवें नंबर पर अनुष्का शर्मा हैं।
ऐसा खिताब कैटरीना कैफ को पिछले साल भी मिला था। एक मोबाइल कंपनी की ओर से कराये गये सर्वे में कैटरीना कैफ को नंबर वन पोजिशन मिली थी। पिछले साल कैटरीना कैफ की एक ही फिल्म 'धूम 3' रिलीज हुई थी जिसने 200 करोड़ का बिजनेस किया था। इस समय भी कैटरीना कैफ के पास बड़े प्रोजेक्ट हैं। कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने का मौका मिला है।
कैटरीना इन दिनों बैंग-बैंग को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में उनके कोस्टार रितिक रोशन हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











