..................... बंदिश बैंडिट्स के साथ कैटरीना कैफ का वीडियो Katrina Kaif Ready for date night with bandish bandits - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ 'बंदिश बैंडिट्स' के साथ अपनी मूवी डेट को कर रही हैं खूब एन्जॉय VIDEO

बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल ड्रामा 'बंदिश बैंडिट्स' ने अपने संगीत ट्रैक के साथ सभी के दिलों को जीत लिया है। अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर आज रिलीज हो चुकी है । सोशल मीडिया पर इसे मिल रहे रिएक्शन के साथ कैटरीना कैफ ने पॉपकॉर्न के एक टब के साथ अपने दिन को सही तरीके से खत्म करने की योजना बनाई है। अभिनेत्री ने 'बंदिश बैंडिट्स' के साथ अपनी एक परफ़ेक्ट मूवी डेट तय की है।

कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्पेशल रील साझा की है और लिखतीं है,"Ready for my movie date with #bandishbandits 🎞 🍿 congrats my dear friends @bindraamritpal @anandntiwari catch it on @primevideoin 🧡"

इस रील में अभिनेत्री पॉपकॉर्न के साथ अपनी इस मूवी डेट के लिए ख़ासा उत्साहित नज़र आ रही हैं और हम निश्चित रूप से इस म्यूजिकल नाईट के साथ उनकी खुशी को समझ सकते है! 'बंदिश बैंडिट्स' सभी के लिए मस्ट-वॉच सूची में शामिल हो गयी है और अपने दिन को रोमांटिक अंत देने के लिए परफ़ेक्ट है।

Katrina Kaif,

सभी किरदारों की हर परत वास्तव में दिलचस्प हैं जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। यही वजह है कि सीरीज़ को सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिल रही है और अब, कैटरीना की वॉच-लिस्ट देखते हुए, इसे कतई देखना न भूलें!

दस भाग की सीरीज़ में उभरता सितारा रितिक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे उम्दा कलाकारों की टोली नज़र आ रही है।


अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित व रचित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, इस नई अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X