विकी कौशल के साथ दिसंबर वेडिंग पर कैटरीना कैफ ने दिया रिएक्शन, मां और बहन शॉपिंग करती दिखीं
टाईम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में ये बताकर तहलका मचा दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, नवंबर - दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और सब्यसाची के स्टोर से दोनों ने शादी के कपड़ों की शॉपिंग शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट में यहां तक बताया गया कि कैटरीना ने अपने लिए एक सिल्क का कपड़ा चुना है।
लेकिन अब बॉलीवुड लाईफ से बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ ने इन सारी खबरों को बेबुनियाद बताया है। कैटरीना कैफ का कहना है कि उनके बारे में ऐसी खबरें पिछले 15 सालों से उड़ रही हैं और अब तो वो भी जानना चाहती हैं कि ऐसा क्यों हैं।

इसी बीच, कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ और उनकी मां, मुंबई के एक पारंपरिक परिधानों के स्टोर पर शॉपिंग करती दिखाई दीं। अब ये शॉपिंग केवल दिवाली के लिए भी हो सकती है लेकिन उनकी तस्वीरों ने कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की अटकलों को और बढ़ावा दे दिया।
कुछ समय पहले ही खबरें ये भी आई थीं कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने गुपचुप तरीके से रोका कर लिया है जिसके बाद कैटरीना कैफ की टीम ने इन अफवाहों का खुद खंडन किया था।

केवल करियर पर फोकस
काफी समय पहले खबरें थीं कि विकी कौशल के पिता शाम कौशल नहीं चाहते कि इस समय विकी का ध्यान फिल्मों से हटकर और किसी भी चीज़ पर जाए। उन्होंने विकी कौशल को केवल करियर पर फोकस करने की सलाह दी थी। वहीं अफवाहें थीं कि कैटरीना कैफ, जल्दी से जल्दी विकी कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। हालांकि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने कभी भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर कभी नहीं लगाई।

हर्षवर्धन कपूर ने की थी डेटिंग की पुष्टि
इसके बाद एक्टर हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया कि बॉलीवुड के बारे में एक ऐसी अफवाह बताईए जो आपको लगता है कि सच हो। इस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल डेट कर रहे हैं, ये सच है। जैसे ही हर्ष ने ये बोला उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कैमरों में कहा, उम्मीद है इस वजह से मैं मुश्किल में ना पड़ जाऊं।

दोस्तों के ग्रुप में हो चुके हैं शामिल
हालांकि, कैटरीना विकी के भाई सनी कौशल की भी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं और उनके प्रोजेक्ट्स तक प्रमोट करने इवेंट्स पर पहुंच चुकी हैं। वहीं विकी कौशल कैटरीना कैफ के कुछ दोस्तों के साथ डिनर करते दिखाई दे चुके हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और वरूण धवन। और इस ग्रुप में एंट्री हो चुकी है विकी कौशल की।

मुझसे शादी करोगी?
सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से जहां विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। ये एपिसोड आधे लोगों ने बस विकी कौशल के उस रिएक्शन को देखने के लिए देखा होगा। इसके बाद एक अवार्ड शो के दौरान विकी कौशल ने कैटरीना कैफ से पूछा मुझसे शादी करोगी? उनका ये क्लिप इंटरनेट पर फैन्स ने काफी वायरल किया।

अक्सर डिलीट करनी पड़ती हैं तस्वीरें
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब 2019 में विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक दीवाली पार्टी से एक ही साथ निकले। और एक ही साथ चल दिए। विकी और कैटरीना की एक डिनर डेट की तस्वीर, कहीं से लीक हुई थी। लेकिन ये तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी गई थी। कैटरीना कैफ अक्सर कुछ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उन तस्वीरों में फैन्स जब कहीं ना कहीं से विकी कौशल को ढूंढ ही लेते हैं तो कैटरीना इन तस्वीरों को डिलीट कर देती हैं।

एक साथ मनाया हॉलीडे
फैन्स ने भी नए साल का स्वागत करते इन दोनों सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग अलग तस्वीरें लेकर एक साथ जोड़ीं और दिखाया कि कैसे दोनों ही तस्वीरों का बैकग्राउंड लगभग एक जैसा है। जहां विकी कौशल ने अपने भाई सनी कौशल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं वहीं कैटरीना कैफ ने अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











