भारत में सेकेंड च्वॉइस होने पर कैटरीना ने कहा- 'सलमान खान की हर फिल्म में मैं नहीं हो सकती'
Recommended Video
सलमान खान, कैटरीना कैफ की फिल्म भारत रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का जोर शोर प्रमोशन भी किया जा रहा है। लेकिन प्रमोशन के दौरान इन दो सितारों के साथ जो नाम सबसे ज्यादा खबरों में है, वह है प्रियंका चोपड़ा। सलमान खान लगभग अपने हर इंटरव्यू में प्रियंका का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि प्रियंका ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म छोड़ दी।
बता दें, प्रियंका को भारत के लिए साइन किया गया था। लेकिन निक जोनस से शादी के लिए उन्हें कुछ महीने फिल्मों से ब्रेक लेना था, लिहाजा, उन्होंने भारत को रिजेक्ट कर दिया था। जाहिर है यह बात सलमान को कुछ खास भली नहीं लगी।

खैर, प्रियंका चोपड़ा के बाद फिल्म की सेकेंड च्वॉइस बनीं कैटरीना कैफ। हाल ही में जब कैटरीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे पता नहीं था कि मेरे पहले भारत में किसे साइन किया गया था। यूं भी मैं सलमान खान की हर फिल्म में तो नहीं हो सकती।
कैटरीना ने कहा- अली अब्बास जफर ने मुझे भारत की स्क्रिप्ट तब सुनाई थी, जब मैं सलमान खान के साथ टाईगर जिंदा है की शूटिंग कर रहे थी। प्रियंका को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वह नहीं कर पाईं.. तो उनके भी कुछ अपने कारण हैं। बहरहाल, मुझे खुशी है कि भारत मुझे मिली, यह फिल्म मेरे भाग्य में थी।


Click it and Unblock the Notifications