विकी कौशल की फिल्म 'भूत' को देखने के बाद ये क्या बोल गईं कैटरीना कैफ?

By Varsha Verma

करण जौहर और विकी कौशल की फिल्म 'भूत पार्ट वन दि हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ठीक-ठाक रिव्यू देखने को मिले हैं। विकी कौशल की फिल्म 'भूत' पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन भी आया है जो कि काफी मजेदार है। फैंस एक्साइडिट हैं कि आखिर कैटरीना कैफ ने विकी कौशल की फिल्म को देखने के बाद क्या प्रतिक्रिया दी। दरअसल मीडिया गलियारे में खबरें हैं कि विकी कौशल कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। पिछले लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें चल रही हैं।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भूत देखने के बाद अपना व्यू रखा। उन्होंने विक्की कौशल की तारीफ की। उन्होंने फैंस को इस फिल्म को देखने की अपील की। लिखा कि, मस्ट वॉच। वहीं विकी ने कैटरीना कैफ के इस स्टोरी पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि शुक्रिया।

katrina kaif reaction on bhoot

विकी कौशल के साथ भूमि पेडनेकर भी इस फिल्म में हैं। करण जौहर ने भूत फिल्म को प्रोड्यूस किया है। विकी कौशल पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आए हैं।

विकी कौशल की फिल्म भूत को आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म जहां दो लड़कों के प्यार पर आधारित है वहीं भूत एक हॉरर फिल्म है। ऐसे में दो बड़ी फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर हो तो फैंस को फिल्मों के चुनने में थोड़ी मुश्किल हो जाती है।

विकी कौशल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकरकहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कहना पसंद नहीं करते और वह अपनी निजता का खास ध्यान रखते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि ऐसा नहीं होगा तो गलतफहमियां और अफवाहें फहलती हैं। इसी वजह से विकी कौशल अपनी निजी जिंदगी पर बात करना सही नहीं समझते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X