..................... Katrina Kaif ने विकी कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के ट्रेलर पर दिया रिएक्शन Katrina Kaif reacted to the trailer of Vicky Kaushal's film 'Govinda Naam Mera', got such a reply - Hindi Filmibeat

Katrina Kaif ने विकी कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के ट्रेलर पर दिया रिएक्शन, मिला ऐसा जवाब

katrina kaif, vicky kaushal

कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद से ही एक दूसरे को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल विकी कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा के ट्रेलर पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन आया था और उन्होने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया था। इस पर विकी कौशल ने उनको जवाब दिया है। विकी कौशल की इस फिल्म का ट्रेलर देखते ही कैटरीना कैफ ने लिखा,

"बहुत मजेदार लग रहा है" और एक सितारे वाली इमोजी भी साझा की। जैसे ही पत्नी कैटरीना कैफ ने उनके इस ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया, उरी एक्टर ने तुरंत उसका जवाब दे डाला। विकी कौशल ने एक लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है और लिखा, "माई लव"।

इसके बाद इन दोनों का ये पोस्ट काफी चर्चा में चल रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान विकी कौशल एक इवेंट पर थे और जैसे ही ये इवेंट खत्म हुआ था तो पपराजी ने उनसे पूछा कि कैटरीना कैफ को आपकी फिल्म का ये ट्रेलर कैसा लगा है?

इस पर जवाब देते हुए विकी कौशल ने जवाब दिया था कि हां, ''बहुत अच्छा लगा है।'' विकी कौशल का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है।

इसके अलावा उनसे कैटरीना कैफ के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा गया तो अभिनेता ने जवाब दिया "आप लोग प्रोड्यूस करो।" विकी कौशल काफी जल्दी स्क्रीन पर एक बड़ा धमाका करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X