सास के साथ महाकुंभ पहुंची Katrina Kaif, संगम में लगाएंगी डुबकी, बोलीं- मैं भाग्यशाली हूं...

Katrina Kaif Reaches Mahakumbh With Mother In Law: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे की हाल ही में वह महाकुंभ पहुंची है। आज ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी संगम में डुबकी लगे तो वहीं कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ में महाकुंभ पहुंची। अब लगातार कैटरीना कैफ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने अपनी सास के साथ में महाकुंभ में शिरकत की और इस दौरान वह काफी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई है। कैटरीना कैफ ने इस दौरान बहुत ही सिंपल सा सूट पहना हुआ है और वह फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों का दिल लुभा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले विक्की कौशल अपनी फ़िल्म 'छावा' के प्रमोशन के वक्त महाकुंभ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी और अपना अनुभव भी शेयर किया था। विक्की ने कहा था कि वह खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानते हैं कि वह महाकुंभ का हिस्सा बने।
वायरल हो रही वीडियो में कैटरीना कैफ से सवाल किया गया कि आपको महाकुंभ में आकर कैसा लग रहा है? इस पर कैटरीना कैफ ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं यहां पर आ पाई। मैं बहुत खुश हूं और मैं स्वामी चिदानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया। मेरा अनुभव शुरू हुआ है। यहां की सुंदरता और ऊर्जा बहुत ही अच्छी है। मैं यहां पर आज पूरा दिन बिताऊंगी।"
लेकिन अब वह कैटरीना कैफ अपनी सास यानी कि विक्की की मां के साथ में महाकुंभ में नजर आई है। अक्सर कैटरीना कैफ को सास के साथ में धार्मिक स्थान पर जाते हुए देखा जाता है। इससे पहले सास-बहू शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने भी पहुंची थी। जहां की दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications