दुल्हन बन कैटरीना कैफ पहली बार पहुंची रसोईघर, हलवा बनाया और तस्वीर हो गई वायरल!
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर इस वक्त चर्चा है और हाल ही में दोनों सितारे शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी साल 2021 की सबसे शॉकिंग शादी मानी जा रही है क्योंकि लोगों को ऐसी किसी खबर की उम्मीद नहीं थीं। जैसे ही ये शादी हुई और दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो इन तस्वीरों ने इंटरनेट को ठप कर दिया।
गोपनीयता और सख्त नो-फोटो पॉलिसी के बारे में बहुत सी अटकलों और मीम्स की झड़ी के बाद, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं।

लेकिन इस वक्त जो तस्वीर सामने आई है वो फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर को कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और स्टोरी में लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications