लंदन में कैटरीना संग सात फेरे लेंगे रणबीर!

जी हां, ये सच है कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी और उनकी सगाई की खबरें तो आप काफी दिनों से सुन ही रहे हैं। अब जरा उनकी शादी के वेन्यू के बारे में भी थोड़ी बातें हो जाएं। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी मुंबई में होगी, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल गलत है। हां ये जरुर है कि अपनी शादी की शॉपिंग के लिए कैटरीना कैफ ने मुंबई ही चुना है क्योंकि यहां पर वो अपने मनमुताबिक और खूबसूरत भारतीय परिधान सेलेक्ट कर सकती हैं साथ ही अपने पसंदीदा डिजायनर से अपने पूरे परिवार के लिए कपड़े भी बनवा सकती हैं। साथ खूबसूरत गहनों के लिए भला भारत से बेहतर और कौन सी जगह होगी। ज्ञात हो कि अपनी बहन की शादी के समय भी कैटरीना कैफ ने मुंबई से ही अपने पूरे परिवार के लिए शॉपिंग की थी।

सलमान खान भी इसी साल शादी करने के मूड में दिख रहे हैं।

कैटरीना कैफ की सासूमां नीतू कपूर इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। नीतू सिंह ने ही इस रिश्ते को लेकर लोगों कों सच से रुबरु कराया है जबकि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ तो कबसे चुप्पी साधे हुए थे। दोनों नहीं चाहते हैं कि किसी को इस रिश्ते के बारे में भनक तक पड़े। क्योंकि पिछले साल कैटरीना और रणबीर की बिकनी तस्वीरों को लेकर जो हंगामा हुआ था उसके चलते कैटरीना और रणबीर मीडिया से काफी नाराज हो गये थे। दोनों ने कहा था कि मीडिया से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वो इन तस्वीरों का इस तरह से दुरुपयोग करेगी। कैटरीना ने तो मीडिया को अपनी तरफ से एक इमोशनल स्टेटमेंट तक भेज दिया था।

जहां तक लंदन में शादी की बात है तो ये बता दिया जाए कि नीतू सिंह ने लंदन में ही कैटरीना कैफ को अपनी बहू बनाने के लिए हां की थी। नीतू कपूर की नज़रों में दीपिका उसी दिन उतर गयी थीं जिस दिन उन्होंने कॉफी विद करन शो के दौरान सोनम कपूर के साथ मिलकर रणबीर कपूर के बारे में काफी कुछ बोल दिया था। हालांकि बाद में दीपिका के माफी मांगने पर नीतू सिहं ने उन्हें माफ भी कर दिया लेकिन दिल में आई खटास इतनी आसानी से नहीं दूर होती। ऋृषि कपूर की जहां तक बात है तो वो अपने बेटे की खुशी में खुश हैं। अब देखना ये है कि शादी की तारीख कब सामने आती है।

Did You Know- आज अप्रैल फूल दिवस है, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के चाहने वालों को हमारी तरफ से अप्रैल फूल की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। आपकी तरह हम भी चाहते हैं कि कैट रणबीर की हो जाएं लेकिन फिल्हाल थोड़ा इंतजार करिये और इस खबर को सच समझन की भूल ना करिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X