UFF PHOTOS: एक ही फ्रेम में कैटरीना - करीना - करिश्मा!
[बॉलीवु़ड समाचार] एक ही फ्रेम में कैटरीना कैफ, करीना कपूर और करिश्मा कपूर एक साथ दिखें तो फिर क्या ही कहना। ऐसा ही हुआ कपूर खानदान की क्रिस्मस पार्टी में। हाल ही में रणबीर और कैटरीना के ब्रेक अप की खबरें हर जगह थीं लेकिन सारी अटकलों को विराम लगाते हुए कैट और रणबीर पार्टी करते दिखे।
गौरतलब है कि कपूर खानदान का फैमिली लंच काफी फेमस है और इस बार इस डिनर का हिस्सा बनीं कैटरीना कैफ। कैट-रणबीर के साथ इस फैमिली डिनर में शामिल हुईं और दोनों पहली बार कैमरे के लिए पोज़ करते नज़र आए।
[''इनका नाम कैटरीना कैफ है और यही आपकी मस्तानी हैं'' - सलमान खान]
वहीं कैटरीना के साथ करीना और करिश्मा ने पहली बार इतनी शानदार सेल्फी ली कि उन सब खबरों पर ताला लग गया जो रणबीर और कैटरीना के बीच अनबन की बात कर रहे थे। हालांकि इस फैमिली लंट में नीतू कपूर नज़र नहीं आईं लेकिन फिर भी कपूर खानदान के साथ कैटरीना की सेल्फी वायरल हो चुकी हैं।
आप भी देखिए इस क्रिस्मस पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications