इस साल हो सकती हैं कैटरीना-रणबीर की शादी!
कैटरीना कैफ की सगाई, उनके लिव इन रिलेशनशिप की खबरें तो सुर्खियां बनाती ही रहती हैं लेकिन हाल ही में कैटरीना ने मीडिया के सामने अपनी शादी को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब बड़ी ही सफाई के साथ दिया और कहा कि हो सकता है कि वो इस साल शादी के बंधन में बंध जाएं।

कैटरीना कैफ से एक ईवेंट के दौरान पूछा गया कि शादी को लेकर उनका क्या ख्याल है, क्या इस साल वो शादी करेंगी। इसपर कैटरीना ने जवाब दिया हो भी सकता है। शादी तो होनी ही है। इस साल भी हो सकती है। लेकिन शादी को लेकर वैसे तो मेरा अभी कोई प्लान नहीं है। लेकिन जब भी कोई फैसला करुंगी तो आपके साथ जरुर शेयर करुंगी।
एक तरफ तो कैटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर इतनी सफाई के साथ जवाब दे रही हैं वहीं रणबीर कपूर हर बार पूछे जाने पर मना कर देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं हैं वहीं कैटरीना ने भी हाल ही में एक ऐड के दौरान कहा कि शादी का सही वक्त कब है।
तो कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि कैटरीना कैफ शादी को लेकर काफी संजीदा हो चुकी हैं। हो सकता है कि जल्द ही वो शादी कर भी लें।


Click it and Unblock the Notifications