Oooo..तो रणबीर ने कैटरीना को पहनाई ये अंगूठी!
तो क्या रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरें सच थीं? खैर यह अभी पूरी तरह तो साबित नहीं हो पाया है। लेकिन कैटरीना की हाथों की अंगूठी ने इस खबर की थोड़ी पुष्टि तो जरूर कर दी है। जी हां, कुछ ही दिनों पहले इस खबर ने काफी सूर्खियां बटोरी थीं कि लंदन में एक प्राइवेट सेरेमनी में कैट-रणबीर ने सगाई कर ली है।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड जोड़ी कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस साल रणबीर और कैट ने न्यू ईयर भी साथ साथ लंदन में मनाया था। वहां, कैटरीना का पूरा परिवार रहता है। लिहाजा, सूत्रों की माने तो रणबीर भी समय निकालकर लंदन गए थे। और वहां, इस पॉपुलर जोड़ी ने परिवार की मौजूदगी में एंगेज्मेंट कर ली।
आपको बता दें, उमंग पुलिस शो के दौरान कैट की उंगली में भारी-भरकम हीरे की अंगूठी देखी गई है। जिसे देखकर तो यही लगता है कि उनकी सगाई हो गई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि आमतौर पर कैट ज्यादा ज्वेलरी पहने नहीं दिखती। ऐसे में रिंग फिंगर में इस चमकती अंगूठी को देखकर शक होना तो लाजमी है।
रणबीर और कैट ने मुंबई के एक बेहद पॉश इलाके में घर भी ले लिया है जहां दोनों साथ रहते हैं। अब खबर तो यही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खैर, इस बिग फैट वेडिंग का तो हम सबको इंतजार है, जहां एक ओर कपूर खानदान के बेटे रणबीर हैं तो दूसरी ओर लाखों दिलों की रानी कैटरीना कैफ..


Click it and Unblock the Notifications