दीपिका ऐश को पीछे छोड़ कैटरीना बनीं विज्ञापनों की रानी
हमारे बॉलिवुड की खूबसूरत हसीनाओं के चेहरे बेहद कीमती हैं, आखिर हो भी क्यों ना करोड़ों के ब्रांड्स इनके चेहरे की बदौलत जो बिक जाते हैं। करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय आदि हर एक टॉप की एक्ट्रेस इस वक्त इंडिया व बाहर के कीमती ब्रांड्स का चेहरा हैं। लेकिन इस वक्त सबसे कीमती और टिकाउ जिस हसीना का चेहरा है वो हैं कैटरीना कैफ।
कैटरीना कैफ इस समय बॉलिवुड की वो अभिनेत्री है जो सबसे ज्यादा ब्रांड्स की अम्बेसडर हैं साथ ही ब्रांड्स की सबसे पहली पसंद भी आज कैटरीना कैफ ही हैं। ले ही उनकी कीमत काफी ज्यादा हो लेकिन इनके चेहरे के बल पर कंपनियों को सबसे ज्यादा प्रॉफिट भी मिल रहा है। हाल ही में एक सर्वे कराया गया जिसके अनुसार कैटरीना ही इस वक्त विज्ञापनों की रानी हैं।
एनुअल ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2015 के अनुसार कैटरीना कैफ को सबसे टॉप की रैंक मिली है। बाकी सभी सेलिब्रिटीज इनसे पीछे हैं। विज्ञापन जगत के जाने माने शख्सियत का कहना है- "हमारे लिए ये किसी हैरानी से कम नहीं था कि कैटरीना कैफ की ब्रांड वेल्यू इतनी ज्यादा है कि कोई भी इनके सामने नहीं टिक सकता। खूबसूरती के साथ ही साथ तेज दिमाग की मालिक कैटरीना कैफ इस वक्त एड वर्ल्ड में राज कर रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
