कैटरीना कैफ का गजब पुशअप्स VIDEO देख आंखें खुली रह जायेंगी, जबरदस्त एक्शन !
लॉकडाउन के कारण जिम ना जाते हुए कैटरीना कैफ अपने घर से ही फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं। लॉकडाउन की शुरुआत में उनका एक वीडियो सामने आया था। जहां पर वह घर की छत पर जिम खोलकर अपनी फिटनसे को परफेक्ट रखने की कोशिश कर रही थीं।
इस बीच इस बार जो कैटरीना कैफ का वीडियो सामने आया है, वो एक नहीं बल्कि तीन अलग तरह के पुशअप्स करती हुई दिख रही हैं। उनका ये वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। ये वीडियो कैटरीना कैफ के फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में उनकी मेहनत और पॅावर देखकर आप भी कह देंगे कि वाह, क्या गजब का पुशअप्स है।

तीन अलग तरह के पुशअप्स के दौरान पहले वो दोनों हाथों के साथ पुशअप्स कर रही हैं। इसके बाद वह एक हाथ से पुशअप्स करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह बिना जमीन पर हाथ लगाए हुए भी पुशअप्स करती हुई दिख रही हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जहां पर वह व्हेल मछली की तरह तैर रही हैं। फिलहाल चलिए आपको कैटरीना का ये वीडियो दिखाते हैं साथ ही उनकी कुछ अनदेखी और बोल्ड तस्वीर भी जो उनकी फिटनेस की साफ गवाही देता है।
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif 🔘 (@katrina.kaif.angel) on


Click it and Unblock the Notifications