ऐसा स्टंट बॉलीवुड में सिर्फ कैटरीना कैफ ही कर सकती हैं..कोई शक नहीं
कैटरीना कैफ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टंट के साथ पुश अप करते नजर आ रही हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर एक्ट्रेस उनसे फिटनेस टिप्स लेती हैं। कैटरीना ने इस बात को साबित भी कर दिया कि वो वाकई सबसे फिट एक्ट्रेस है। दरअसल कैटरीना कैफ ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो पुश अप करती नजर आ रही हैं।
[ DHAMAKA: सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल.. कंफर्म.. धमाकेदार! ]
पुश-अप करना कैटरीना कैफ के लिए कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन पुश अप के साथ साथ वो जो स्टंट कर रही हैं उसे देखकर शायद आपकी भी आखें खुली की खुली रह जाएगी। जी हां अगर यकीन नहीं आ रहा हो तो खुद इस वीडियो को देखिए।
इसे देखकर आप भी मानेंगे कि कैटरीना कैफ फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। उनका ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसके पहले कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो Surfs up करते नजर आईं।
फिलहाल कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं। टाइगर जिंदा है के अलावा कैटरीना शाहरुख-अनुष्का के साथ आनंद एल राय की फिल्म में भी हैं।इसके अलावा वो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का भी हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications