First Pics: सलमान खान - कैटरीना कैफ का धूम एलर्ट, एकदम फाइनल हो चुका सब कुछ
Recommended Video

कैटरीना कैफ, सलमान खान के दबंग टूर के यूएस चैप्टर का हिस्सा हैं ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। अब कैटरीना ने अपने एक्ट की तैयारी भी अभी से ही शुरू कर दी है। उनकी रिहर्सल की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।
गपशप गली की अजीब अफवाहों की मानें तो सलमान, कैटरीना को बिज़ी रखना चाहते हैं, जिससे कि आलिया और रणबीर के अफेयर पर उनका ध्यान ना जाए। इस टूर में परफॉर्म करने के लिए कैटरीना कैफ को 12 करोड़ रूपये मिल रहे हैं।

कैटरीना इस इवेंट के लिए एक लाइव एक्रोबैटिक्स एक्ट तैयार कर रही हैं। काफी हद तक वैसा ही जैसा कि कैटरीना कैफ ने धूम 3 में किया था। आपको मलंग वाला गाना तो याद ही होगा। कोई गुरेज नहीं करिएगा कि अगर कभी धूम 4 में कैटरीना और सलमान का नाम फाइनल होता दिख जाएगा। या फिर दबंग 3 में ये जोड़ी एक साथ दिख जाए।
कैटरीना कैफ इन दिनों तैयारी में काफी व्यस्त चल रही हैं। गपशप गली में खबरें हैं कि कैटरीना, आलिया से काफी नाराज़ चल रही हैं क्योंकि रणबीर और आलिया की करीबी, आलिया ने कैटरीना से छिपाई। जबकि आलिया कैटरीना काफी अच्छी दोस्त हैं।
इसलिए कैटरीना का ध्यान भटकाने के लिए, सलमान खान ने उन्हें दबंग टूर पर फोकस करने को कह डाला। उनकी रिहर्सल की तस्वीरें देखकर भी यही लग रहा है कि कैटरीना इस शो को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
कैटरीना के अलावा, जैकलीन फर्नाेंडीज़ और डेज़ी शाह भी इस ट्रिप का हिस्सा होंगी। वहीं, कैटरीना कैफ कितनी शानदार डांसर हैं ये तो सबको पता है। आपको याद दिलाते हैं, उनके 10 बेस्ट डांस नंबर -


Click it and Unblock the Notifications


