..................... Katrina Kaif Prepares For Acting Comeback And Ott Debut After Giving Birth To Son Vihaan - Hindi Filmibeat

अब बड़े पर्दे के साथ OTT पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं कैटरीना कैफ! जल्द कर सकती हैं कमबैक

Katrina Kaif Comeback: टीवी की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। लेकिन अब जल्दी ही खबर आ रही है कि वह कम बैक करने वाली हैं। इस बार वह सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में भी कमाल करने की प्लानिंग कर रही है।

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में साल 2024 में देखा गया था। पिछले साल नवंबर में उन्होंने अपने बेटे विहान को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया था। लेकिन अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो कैटरीना कैफ ने फिर से स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर दिया है और कमबैक के लिए सही प्रोजेक्ट की तलाश कर रही है।

अगले साल से काम शुरू कर सकती है कैटरीना कैफ

खबरों की माने तो मां बनने के बाद में कैटरीना कैफ ने दोबारा से स्क्रिप्ट पढ़ने शुरू कर दिया है। साल 2027 के सेकंड हाफ तक वह सेट पर लौटने की तैयारी कर रही है। उन्हें एक ऐसी कहानी चाहिए जो उनका टाइम और मेहनत डिजर्व करती हो। कैटरीना कैफ ओटीटी प्रोजेक्ट्स मे भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। जो अभी के वक्त में एक्टर्स को फिल्मों से भी अच्छे मौके देते हैं।

बताया तो यह भी जा रहा है कि यह कैटरीना कैफ किसी भी प्रोजेक्ट के लिए जल्दबाजी नहीं करने वाली है और वह एक ऐसा किरदार चाहती हैं जो एक एक्ट्रेस और मन दोनों रोल में उनकी प्राथमिकताओं को सूट करे।

अगर सब कुछ सही रहता है और कोई प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है तो यह कैटरीना कैफ का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देबू भी हो सकता है। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड के सितारे थिएट्रिकल फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच में अच्छा खासा बैलेंस बनाकर काम कर रहे हैं। लेकिन कैटरीना कैफ ने अभी तक वेब सीरीज जैसे लंबे डिजिटल फॉर्मेट से दूरी बनाकर रखी है।

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

कैटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और नवंबर में जब उनके मां बनने की खबर सामने आई थी तो लोगों को समझ आ गया था कि अभी वह कुछ वक्त तक बड़े परदे से दूर रहेगी। लेकिन अब देखना यही होगा कि कैटरीना कैफ की यह वापसी बॉक्स ऑफिस पर होती है या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होती है।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X