क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ ? नया एयरपोर्ट लुक देखकर एक बार फिर फैंस ने किया सवाल! WATCH

Katrina Kaif Pregnancy Rumours: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपराज़ी द्वारा क्लिक किया गया। इंडियन पहनावे में कैट के खूबसूरत लुक ने नेटजिन्स पर दिल जीत लिया। लेकिन एक ओर जहां फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा, वहीं दूसरी ओर कैट की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।
पीले रंग का ढीला कुर्ता और मैचिंग पजामा पहने कैटरीना हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। कूल शेड्स और खूबसूरत जूतियों के साथ उन्होंने अपने पूरे स्टनिंग लुक को पूरा किया। लेकिन इस ढ़ीले ढ़ाले आउटफिट को देखकर अब फैंस सवाल कर रहे हैं.. कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं!
जबसे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई है, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर समय समय पर अटकलें लगाई जा रही हैं। कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं, ये खबर पिछले एक साल में करीब 6 - 7 बार उठ चुकी है। फिलहाल कैटरीना कैफ काम में व्यस्त हैं और अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम है मेरी क्रिसमस जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं श्रीराम राघवन।
कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें कुछ महीनों पहले पहली बार उड़ीं जब वो एयरपोर्ट पर बिल्कुल ढीला ढाला कुर्ता पाजामा पहने हुए दिखाई दीं। फैन्स ने उन्हें देखते ही कमेंट करना शुरू कर दिया था कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं। हालांकि, कैटरीना के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए ये पूछा कि क्या एक इंसान ढीले ढाले कपड़े तभी पहन सकता है जब वो प्रेग्नेंट हो?
इसके बाद कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ छुट्टियां बिताती दिखीं जिसे Babymoon कहा गया यानि कि प्रेगनेंसी के समय वाली ट्रिप। इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही थी लेकिन मीडिया की कई रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि करने पर तुली हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












