Katrina Kaif हैं प्रेग्नेंट? अर्पिता खान की ईद पार्टी से वायरल वीडियो, दुप्पटे से छिपा रही हैं बेबी बंप?

By Filmibeat Desk
katrina-kaif-pregnant-rumours-started-once-again-after-salman-khan-sister-eid-party

Katrina Kaif Pregnant: बीते एक साल में ना जानें कितनी बार कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें फैल चुकी हैं। जबसे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई है, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर समय समय पर अटकलें लगाई जा रही हैं। खैर, बीती रात अर्पिता खान की ईद में कैटरीना का लुक देखने के बाद इन अफवाहों ने एक बार फिर जन्म लिया।

बीती दिन सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ भी शामिल हुई थीं, जहां से उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें एक बार फिर वायरल हो रही हैं। दरअसल, कैटरीना ने पार्टी में जिस तरह का आउटफिट पहना था, उसे देखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस गर्भवती हैं।

इंडियन पहनावे में कैट के खूबसूरत लुक ने नेटजिन्स पर दिल जीत लिया। उन्होंने अनारकली ड्रेस पहना था। तरुण तहिलान के डिजाइन किए हुए व्हाइट कलर के अनारकली सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।

लेकिन एक ओर जहां फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा, वहीं दूसरी ओर कैट की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। कई नेटिजन्स का मानना है कि पोज देते समय कैटरीना अपने पेट पर हाथ रखकर बेबी बंप छिपा रही थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा "क्या आप प्रेग्नेंट हैं?" एक और ने लिखा, "मुझे लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं और अपना पेट छिपा रही हैं.." वहीं की लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो कैटरीना कैफ की आने वाले प्रोजेक्ट में टाइगर 3, मेरी क्रिसमस और जी ले ज़रा शामिल है।

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X