प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ ? लंदन में ओवर साइज कपड़े पहने दिखीं एक्ट्रेस, पति विक्की कौशल रख रहे हैं ख्याल

Katrina Kaif-Vicky Kaushal at London: बॉलीवुड के पावर कपल कहलाए जाने वाले विक्की कौशल और कटरीना कैफ फैन्स का दिल जीत लेते हैं। दोनों साथ में पब्लिक एरिया में कम ही नजर आते हैं, लेकिन जब भी आते हैं फैन्स की जुबान पर रहते हैं। फैन्स तो दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की लंदन में कटरीना का हाथ पकड़े वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख कयास लगाया जा रहा है कि कहीं कटरीना प्रेग्नेंट तो नहीं ?
क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ
आपको बता दें कि कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। वहीं विक्की भारत में शूट कर रहे थे, लेकिन अचानक ही सब छोड़कर विक्की कौशल लंदन चले गए। वहीं हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ ओवर साइज कोट पहने दिख रही हैं। वहीं विक्की कौशल कटरीना का हाथ कपड़े वॉक करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस खूबसूरत वीडियो को देख फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हो सकती हैं। शायद इसी लिए वह ओवर साइज कपड़े पहनी हैं।
इन बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है कपल
आपको बता दें कि कटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान में की गई थी। शादी में केवल खास मेहमानों को ही शामिल किया गया था। दोनों की शादी को शादी को तीसरा साल चल रहा है ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें कोई गुड न्यूज मिलेगी। काम की बात करें तो कटरीना कैफ अब सत्ते पे सत्ता रिमेक, और कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन में भी नजर आने जा रही हैं। वहीं विक्की कौशल बैड न्यूज, तख्त, मिस्टर लेले, सारे जहां से अच्छा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications