..................... katrina-kaif-pregnancy-rumours-ferry-ride-video-vicky-kaushal - Hindi Filmibeat

Katrina Kaif की ओवरसाइज शर्ट में छुपी 'गुड न्यूज'? फैंस बोले- बेबी बंप छुपा रही हो क्या?

Katrina Kaif

Katrina Kaif Baby Bump: बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल में से एक गिने जाने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार वजह है एक फेरी राइड और एक ओवरसाइज शर्ट। जी हां, हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो मुंबई से अलीबाग की फेरी में मस्त मूड में नजर आ रहे थे।

इस वीडियो में विक्की-कैट साथ में नजर आए और कैटरीना की ढीली-ढाली शर्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं ये मॉम-टू-बी लुक तो नहीं?

लोगों ने लगाई अटकलें

रेडिट पर एक यूजर ने झट से लिखा - 'लगता है गुड न्यूज आने वाली है!' वहीं किसी और ने कहा- 'भाई! पक्का प्रेग्नेंट हैं, शर्ट सब बता रही है।' हालांकि, कुछ होशियार लोग बोले- 'अरे भाई! ये हवा का कमाल है, शर्ट उड़ रही है इसलिए ऐसा लग रहा है।' मतलब, पूरा कमेंट सेक्शन जासूस बन गया है!

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कैट को लेकर ऐसी बातें हुई हों। हर बार जब मैडम थोड़े आरामदायक कपड़ों में दिखती हैं, सोशल मीडिया पर मानो सीटी बज जाती है- "गुड न्यूज है क्या?"

दोनों का प्रोफेशनल वर्क फ्रंट

अब बात करें प्रोफेशनल लाइफ की तो विक्की बाबू के सितारे बुलंदियों पर हैं! वो जल्द ही नजर आएंगे संजय लीला भंसाली की मेगा फिल्म 'लव एंड वॉर' में, रणबीर और आलिया के साथ। इसके अलावा वो 'महावतार' में भगवान परशुराम का रोल निभा रहे हैं - मतलब, एक तरफ रोमांस, दूसरी तरफ रौद्र अवतार! और हमारी कैटरीना? टाइगर 3 के बाद वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X