..................... Katrina Kaif Pregnancy Reports Claim Vicky Kaushal and Katrina Expecting First Baby in October-November 2025 - Hindi Filmibeat

क्या सचमुच मां बनने वाली हैं Katrina Kaif? इस महीने Vicky Kaushal बन सकते हैं पिता! ये है डिलीवरी डेट

Katrina Kaif Pregnancy

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों अपना पहला बच्चा जल्द ही वेलकम करने वाले हैं। हालांकि, अब तक न तो कैटरीना और न ही विक्की ने इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है।

अक्टूबर-नवंबर में आने वाला है बेबी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच आ सकता है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही थीं। यही वजह है कि कैटरीना ने हाल के दिनों में पब्लिक अपीयरेंस भी काफी कम कर दिए हैं।

कैटरीना लेंगी लंबा ब्रेक

खबरों के अनुसार, कैटरीना बच्चे के आने के बाद लंबा मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं। वह चाहती हैं कि इस दौरान वह पूरी तरह फैमिली और अपने बच्चे पर फोकस करें।

सोशल मीडिया पर छाया प्रेग्नेंसी का शोर

कैटरीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा सबसे पहले Reddit पर शुरू हुई थी। मार्च में विक्की और कैटरीना अपने दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में शामिल हुए थे। उस दौरान कैटरीना ने पति विक्की के नाम का टेंपरेरी टैटू भी फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद कपल को एयरपोर्ट पर छुट्टियों पर जाते हुए देखा गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं।

हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें छोटे पैरों के निशान के साथ बड़े पैरों के निशान बने थे। इस पोस्ट में दावा किया गया कि कपल अक्टूबर-नवंबर में बच्चा वेलकम करेगा। हालांकि इस पर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

अलीबाग वेकेशन पर दिखा कपल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें कैटरीना और विक्की मुंबई के फेरी पोर्ट की ओर जाते नजर आए। बताया गया कि दोनों अलीबाग छुट्टियां मनाने जा रहे थे। उस दौरान विक्की ने ऑफ-व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी, जबकि कैटरीना ढीली सफेद शर्ट और ट्राउजर्स में दिखीं। दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ था। इस दौरान लोगों को लगा कि कैटरीना शायद बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

फैंस कर रहे हैं कन्फर्मेशन का इंतजार

हालांकि अब तक इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस बेसब्री से कपल के कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X